चन्दौली जिला स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण समिति की बैठक जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाने व ऑन लाइन आवेदन का निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, RRC संचालन हेतु निर्देशित किया । उन्होंने सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालय की दिवाल पर खुलने व बंद होने का समय अंकित अवश्य कराया जाय, केयर टेकर का समय से प्रति माह भुगतान किया जाय। उन्होंने जनपद में असक्रिय सामुदायिक शौचालय को सक्रिय कराने के शख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा इसका कड़ाई से पालन करते हुए शौचालयों का संचालन शतप्रतिशत सुनिश्चित हो। विकास खण्ड धानापुर की ग्राम पंचायत धानापुर व विकास खण्ड चकिया के ग्राम पंचायत उतरोत में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को संचालन हेतु संबंधित विकास खण्ड के खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को तथा समय से केयर टेकर व पंचायत सहायक का मानदेय देने के निर्देश दिए गए।ODF मॉडल ग्रामों के द्वितीय सत्यापन शत प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड करने के लिए सभी ए डी ओ पंचायत को निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला परियोजना प्रबंधक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment