संयुक्त बैठक कर आन्दोलन में आने की हुई अपील - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 19, 2026

संयुक्त बैठक कर आन्दोलन में आने की हुई अपील

चन्दौली शहाबगंज सहकारी सेवा समिति केंद्र पर उत्तर प्रदेश किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, महिला समिति की संयुक्त बैठक स्वामीनाथ की अध्यक्षता में की गई। जिसको संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की जन् विरोधी नीतियों के खिलाफ एम एस पी की गारंटी, खाद का संकट बिजली संकट, एन  टी ए शिक्षा प्रणाली को समाप्त करने एफ टी ए भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द किए जाने, चार लेबर कोड  को वापस लेने, कर्जा मुक्ति आदि सवालों को लेकर 10 अगस्त को किसानों, मजदूरों के संगठनों द्वारा जेलभरो के तहत चकिया में कार्यक्रम किया जाएगा। और जंतर-मंतर  पर चल रहे अनशन और प्रदर्शन के समर्थन में 20 जुलाई को चकिया तहसील मुख्यालय पर प्रोटेस्ट किया जायेगा तथा 22 को भारत अमेरिका द्वारा जो समझौता हो रहा है उसके विरोध में ट्रंप का पुतला जलाया जाएगा।इस दौरान महिला समिति की लालमणि, किसान सभा के स्वामीनाथ, बदरूद्वजा अंसारी, लाल जी मास्टर, नंदलाल,मुसाफिर, छोटेलाल, बडेलाल आदि लोगों ने अपने विचारों को रखा और जेल जाने की तैयारी के लिए आमजन से अपील भी किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad