जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों का फूटा दर्द, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 21, 2026

जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों का फूटा दर्द, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

 

रिपोर्ट-ए.आर यादव 

चन्दौली पीडीडीयू नगर। एशिया की सबसे बड़ी चंदासी कोयला मंडी के व्यापारियों ने मंगलवार को जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं, बार-बार होने वाली जांच और व्यावहारिक समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। नगर के एक होटल में चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित व्यापारी-जीएसटी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के कारण कारोबारी मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं तथा कई व्यापारी कारोबार छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए हैं।मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं से व्यापारी पलायन को मजबूर हो रहे हैं, जो एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी के लिए चिंताजनक है। उन्होंने अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग करते हुए कहा कि बिना ठोस साक्ष्य के किसी भी व्यापारी पर छापेमारी नहीं होनी चाहिए। यदि व्यापारियों के साथ अन्याय हुआ तो पूरा व्यापारी समाज एकजुट होकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाएगा। संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के अपर आयुक्त डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि विभाग किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होंने व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से सुना, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा अपना और अधिकारियों का संपर्क नंबर साझा करते हुए कहा कि मानवीय भूल होने पर उसे सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापार को सुगम बनाना है और व्यापारियों की 

व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि डीपो में फीता नापकर कोयले का वजन निर्धारित किया जाता है, जिससे अनावश्यक विवाद और उत्पीड़न की स्थिति बनती है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार की मांग की। संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने कहा कि यदि जीएसटी संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह 31 मार्च से गुजरात से होने वाले कोयले के कारोबार को बंद करने का निर्णय लेने को मजबूर होंगे। इस घोषणा पर अधिकारियों ने आश्चर्य व्यक्त किया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त अमरजीत राम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं व्यापारियों में सचिव हरिशंकर सिंह (मुन्ना), अखिल पोद्दार, महामंत्री चंदेश्वर जायसवाल, रणवीर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, सुभाष तुलसियान, इंद्रदेव गुप्ता, विकास सागर, राम सिंह यादव, विवेक कुमार, नारायण यादव, राकेश मौर्य, नरेंद्र अरोड़ा, राजू कलवानी, अशोक कनोडिया, पवन तुलस्यान, देशदीप मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad