अब काशी को मिलेगा आधुनिक, सुगम और विश्वस्तरीय यातायात नेटवर्क - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 15, 2026

अब काशी को मिलेगा आधुनिक, सुगम और विश्वस्तरीय यातायात नेटवर्क

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया केशरीपुर (रोहनिया) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी को मेगा रोड प्लान के तहत 25,000 करोड़ के मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पारित करने पर और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर (वरुणा और गंगा रिवर कॉरिडोर) कर निर्माण को मंजूरी देने पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी गयी।जिलाध्यक्ष ने कहा की यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि काशी के गौरव, पर्यटन, व्यापार और भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला ऐतिहासिक संकल्प है।

अब काशी को मिलेगा आधुनिक, सुगम और विश्वस्तरीय यातायात नेटवर्क, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। गंगा की आस्था, बाबा विश्वनाथ का दिव्य धाम और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर यही है विकसित काशी की नई पहचान।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जेपी दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, मंत्री उषा मौर्या, अश्वनी पांडेय, विजय राज यादव, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', ज्ञानचंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, रिंकू पटेल, किशन सिंह, प्रीति मिश्रा, मुकेश, वीरेंद्र, खुशबू सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad