संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कर्दमेश्वर मंडल में निकली भव्य कलश यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कर्दमेश्वर मंडल में निकली भव्य कलश यात्रा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कर्दमेश्वर मंडल के अंतर्गत सुसुवाही पंचायत भवन पर पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा सुसुवाही पंचायत भवन से नसीरपुर चितईपुर, कंचनपुर, कंदवा गेट होते हुए जलाली पट्टी पहुंचकर समाप्त हुई, जिसके दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने लगभग 6 किलोमीटर की कलश यात्रा में संत शिरोमणि रविदास जी के भक्ति गीतों के साथ तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि देशभक्ति नारा लगाया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अखिलेश उपाध्याय ने किया। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से प्रभारी जिला मंत्री विनोद पटेल, पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पार्षद गोपाल पटेल, पार्षद अजय बिंद, जयप्रकाश पटेल, जितेंद्र केसरी, रामलाल ,शिवकुमार, राजकुमारी, चिंता ,मंजू , हेमलता,शिला, कन्हैया, मिंता ,सुभाष इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad