कजरी महोत्सव में बनारसी और मिर्जापुरी कजरी से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 19, 2026

कजरी महोत्सव में बनारसी और मिर्जापुरी कजरी से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। सावन की फुहारों के बीच कलात्मिक संगीतालय की ओर से अवलेशपुर में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में बनारसी और मिर्जापुरी कजरी की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीतमय कर दिया।कलाकारों ने "कइसे खेल जयबू सावन में", "कजरिया बदरिया घेर आई ननदी" और "पिया मेहंदी मंगा द मोती झील से जाके साइकिल से ना" जैसी लोकप्रिय कजरी गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रियंका, अहिंसा, प्रज्ञा, राजनंदिनी, गरिमा और सिद्धि ने बनारस की पारंपरिक कजरी गाकर खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम की विशेषता रही वायलिन पर डॉ. जे.पी. सिंह और तबले पर राहुल देव पंकज की जुगलबंदी। बाल कलाकार परिधि, आर्ष, विवान, अनन्या, अनामिका, ओजस और पार्थ ने भी गायन-वादन से दर्शकों का दिल जीत लिया। बैंजो पर श्रीनिवास श्रीवास्तव, तबले पर प्रज्वल, ढोलक पर अविनाश और बांसुरी पर आशीष ने सुंदर संगत दी। महोत्सव का उद्घाटन नाटककार मौजी श्रीवास्तव ने किया।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad