बारिश से तीन बिजली के पोल गिरे, दर्जनों गांवों में बिजली पानी के लिए मचा हाहाकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 25, 2026

बारिश से तीन बिजली के पोल गिरे, दर्जनों गांवों में बिजली पानी के लिए मचा हाहाकार

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। लगातार हो रही बारिश के कारण रोहनिया क्षेत्र के कृष्णा नगर दरेखु गांव के पास रोहनिया फीडर से मोहनसराय की ओर जाने वाली लाइन के तीन बिजली के खंभे जमीन धंसने से गिर गए। जिस मोहन सराय, बैरवन, कनेरी, बसंतपट्टी ,टडिया, कृष्णा नगर,दरेखु सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह से ठप हो गई, जिससे पेयजल संकट घहरा गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया।ग्रामीणों की समस्या की सूचना मिलते ही रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ रोहनिया को फोन कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।बिजली विभाग के एक्सईएन ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है और रात करीब 9 बजे तक खंभे व तार दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad