विकास कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 3, 2026

विकास कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

चन्दौली विकास कार्यों को गति देने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 50 लाख रुपये तथा उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रोजेक्ट अलंकार, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, जल जीवन मिशन, त्वरित पूर्वांचल निधि, मैप एमएलए, क्रिटिकल गैप्स योजना और सीएमआईएस (CMIS) पोर्टल की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रगति विवरण का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किए जाएं और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं, उन्हें तत्काल पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 'प्रोजेक्ट अलंकार' और 'विधायक निधि' के तहत स्वीकृत कार्यों को बिना किसी देरी के गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कर्मनाशा-सैयदराजा ऊपरगामी सेतु के निर्माण एवं डीएफसीसी द्वारा ऊपरगामी सेतु के निर्माण में संतोष जनक प्रगति न रहने पर चेतावनी के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने एवं काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त किया हिदायत देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। 

बैठक में  उ० प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही  स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की प्रगति कम, कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके, और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। कार्य में अकारण देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समयावधि का पालन न करने पर संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और सीएमआईएस पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट को समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad