बेसिक शिक्षकों व रसोइयों को बड़ी राहत: अब सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 23, 2026

बेसिक शिक्षकों व रसोइयों को बड़ी राहत: अब सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह करने के साथ ही उन्हें डिजिटल हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया

चन्दौली उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। विभाग के अंतर्गत कार्यरत अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के कर्मियों और पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोईयों को अब सरकारी के साथ-साथ संबद्ध निजी अस्पतालों में भी में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जो कर्मचारी पहले से आयुष्मान भारत या किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजना से आच्छादित हैं, उन्हें इसका दोहरा लाभ नहीं मिलेगा। जनपद चंदौली में पीएम पोषण (मिड-डे-मील) योजना के तहत कुल 1,267 विद्यालय आच्छादित हैं, जिनमें 3,851 रसोईये कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि रसोईयों का मानदेय समय-समय पर बढ़ाया गया है। वर्ष 2010 में 1,000 रुपये प्रति माह से शुरुआत के बाद, इसे मार्च 2019 में 1,500 रुपये और अप्रैल 2022 में बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह किया गया। अब 3000 रुपये मानदेह होगा। इसके अतिरिक्त ड्रेस, यूनिफॉर्म, एप्रन, ग्लव्स और कैप आदि के लिए 500 रुपये की अतिरिक्त राशि थी अब 1000 हो गई है। 

जनपद चंदौली के कलेक्ट्रेट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रीमती दर्शना सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय की रसोई संभालने वाली हमारी रसोइया बहनें बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की धुरी हैं। कहा ​मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि (₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह) करना और उन्हें डिजिटल हेल्थ कार्ड सौंपना केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि उनके अथक परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। डिजिटल हेल्थ कार्ड से हमारी बहनों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जनपद चंदौली ही नहीं, पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कर्मचारी हितैषी निर्णयों की सराहना करते हुए अपना संबोधन दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य  दिलीप सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, जिला विद्यालय निरीक्षक, तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जी के लाइव संबोधन को देखा और सुना।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad