गायत्री परिवार द्वारा शताब्दी समारोह के तहत युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 23, 2026

गायत्री परिवार द्वारा शताब्दी समारोह के तहत युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

मीरजापुर जमुआ।परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर शताब्दी समारोह 2026 के अंतर्गत गायत्री परिवार, बघवां, जमुआं, मीरजापुर में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य विषय चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण रहा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की भावना को जागृत करना रहा। इस दौरान युवाओं को गायत्री परिवार के विचारों और युग निर्माण की संकल्पना से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि शशि भूषण सिंह, हरिहर सिंह पटेल, इंदुमती मिश्रा, अंजना पराशर, दिनेश चंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता नागेन्द्र नारायण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी बृजेश द्विवेदी, संरक्षक जय नारायण द्विवेदी और व्यवस्थापक राम नारायण पटेल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad