छत से गिरकर महिला की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 17, 2026

छत से गिरकर महिला की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर पुलिस चौकी अंतर्गत बसंतपट्टी गांव के चौहान बस्ती में सोमवार की शाम को लगभग 6 बजे छत से गिरकर सोनी चौहान 33 वर्षी विवाहिता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत पट्टी निवासी सियाराम चौहान की पुत्री की शादी भरुहना मिर्जापुर निवासी राजू चौहान के साथ हुई थी।मगर वह मायके में ही रहती थी। बताया गया कि शाम को छत पर गयी थी बारिश हो रही थी,बारिश से बचने के लिये भागते समय पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गयी। परिजन निजी अस्पताल ले गये जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिता सियाराम चौहान माता मुनिया देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad