संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम व एडीएम ने सुनीं लोगों की फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 17, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम व एडीएम ने सुनीं लोगों की फरियाद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब ।संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को राजा तालाब तहसील स्थित सभागार में उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिन सिनवार व एडीएम फाइनेंस वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता ने क्षेत्र से आए हुए लोगों की सड़क, नाली, खड़ंजा,पेंशन,आवास, सरकारी भूमि पर अबैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जख्खिनी क्षेत्र के ब्यासपुर निवासी सावित्री देवी ने पूर्व में पारित आदेश का अनुपालन करने की मांग को लेकर अब तक करीब 101 बार प्रार्थना पत्र दे चुकी है लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। एडीएम ने दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।गौर मिर्जामुराद निवासी भरत लाल यादव ने बांग्लाचट्टी स्थित हाईवे पर पैदल फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग सहित कल 122 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 9 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य रूप से तहसीलदार संत विजय सिंह नायक तहसीलदार संग्राम सिंह ,श्याम नारायण तिवारी ,खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह यादव सहित संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad