रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी।कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित विभिन्न योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए बनाए गए मंडलवार टास्क फोर्स के तहत वाराणसी मंडल के टास्क फोर्स अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने कृषि भवन सभागार में समीक्षा बैठक की।बैठक में मंडल के सभी कृषि अधिकारियों के साथ खरीफ सीजन में कृषि निवेश विशेषकर बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।अधिकारियों की बैठक के बाद टास्क फोर्स अधिकारी ने जनपद वाराणसी के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान कम प्रगति वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य और जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment