ग्राफ्टेड बैंगन से किसानों को मिलेगी उन्नत एवं लाभकारी खेती की नई दिशा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 19, 2026

ग्राफ्टेड बैंगन से किसानों को मिलेगी उन्नत एवं लाभकारी खेती की नई दिशा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा निक्रा परियोजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत वाराणसी जनपद के किसानों को ग्राफ्टेड बैंगन के पौधों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक सब्जी उत्पादन तकनीकों से जोड़कर फसल की उत्पादकता, गुणवत्ता बढ़ाना और आय में वृद्धि के अवसर देना है।संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में चल रही इस परियोजना के तहत किसानों को ग्राफ्टेड बैंगन के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्राफ्टेड पौधों में मृदा जनित रोगों और प्रतिकूल मौसम के प्रति अधिक सहनशीलता होती है, जिससे उत्पादन लागत घटती है और गुणवत्तापूर्ण उपज मिलती है।कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. अनंत बहादुर ने कहा कि ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी उत्पादन के साथ कृषि में उद्यमिता और स्वरोजगार की नई संभावनाएं भी खुल रही हैं। उन्होंने पौधों के उचित प्रबंधन और देखभाल के बारे में किसानों को जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जागेश तिवारी ने किसानों से इस तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाने और अन्य किसानों तक इसके लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। शोधकर्ता अनीष कुमार सिंह ने ग्राफ्टिंग की विधि, रोपण, पोषण और सिंचाई प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। यह पहल पारंपरिक खेती को तकनीक आधारित उत्पादन की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण कदम है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad