दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीएम,एसपी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 22, 2026

दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीएम,एसपी

चन्दौली शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद कुएं में समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।​घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad