11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 11वीं एनडीआरएफ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 24, 2026

11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 11वीं एनडीआरएफ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी, 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ, वाराणसी में आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक सिंह के समन्वय से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक विद्यालय, वाराणसी की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्वेता मिश्रा एवं डॉ. नितिन शर्मा द्वारा आयुर्वेद की उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में इसके महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग एवं व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा रोगों की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान एनडीआरएफ कार्मिकों से संवाद करते हुए स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन को बेहतर कार्यक्षमता का आधार बताते हुए आयुर्वेद के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में 11वीं एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संरक्षण, रोग-निवारण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनडीआरएफ कार्मिकों को स्वास्थ्य संरक्षण, रोग-निवारण एवं समग्र कल्याण के प्रति जागरूक करना तथा आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad