अपना दल एस के स्थापना दिवस पर चला हर घर झंडा, नेम प्लेट अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 4, 2026

अपना दल एस के स्थापना दिवस पर चला हर घर झंडा, नेम प्लेट अभियान

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। अपना दल (एस) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रोहनिया विधानसभा में हर घर झंडा एवं नेम प्लेट अभियान चलाया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लखमीपुर, छितौनी बांधा, कोटवा पाही, कररहिया, दरेखू सहित दर्जनों गांवों में कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडा और नेम प्लेट लगाई। विधायक ने कहा कि स्थापना दिवस सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराने का दिन है। संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया, उन्हीं विचारों पर पार्टी आगे बढ़ रही है। यह अभियान कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राजकुमार कश्यप सहित जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad