विधायक ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किया सहायक उपकरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 3, 2026

विधायक ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किया सहायक उपकरण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी बड़ागांव। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग वाराणसी एवं चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह व सह प्रशिक्षण केंद्र हरसोस वाराणसी तथा मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट लोहराडीह कपसेठी के संयुक्त तत्वावधान में एलिम्को भारत सरकार के सहयोग से सोनपुरवां (अनेई), बड़ागांव में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर के प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह ने लगभग 200 चयनित वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान अनिल पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रबंध निदेशक अरविंद पटेल ने किया।विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर पात्र तक योजना का लाभ पहुंचाना लक्ष्य है।विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को आवश्यकता अनुसार उपकरण दिए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस दौरान एलिम्को से अवनीश सिंह, मोहित सिंह, डॉ. विनय कुमार सहित काफी लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad