रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।विधानसभा रोहनिया क्षेत्र में विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बुधवार को अवस्थापना निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अशरफी नगर फेज-2 में प्रेमशीला चतुर्वेदी के मकान से सत्यदेव तिवारी के मकान तक कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा 27.64 लाख रुपये के लागत की 219.80 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग एवं सीके ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास ने किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी वासियों ने रोहनिया विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र की विकास ही हमारा मूल उद्देश्य है।इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ उमेश पटेल प्रदेश महासचिव , जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, वरिष्ठ युवा नेता अभिमन्यु सिंह , जिला उपाध्यक्ष अखिलेश देवराज पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल,कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप, ग्राम प्रधान प्रकाश कुमार गौंड,प्रदीप पटेल, भीम पटेल, विनोद पटेल ,गोविंद पटेल,अवर अभियंता अनुज मौर्य ,सहायक अभियंता राहुल चतुर्वेदी,ठेकेदार संजय कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment