डीपीएस वाराणसी में पूर्व इसरो अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार का प्रेरणादायी संवाद संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 10, 2026

डीपीएस वाराणसी में पूर्व इसरो अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार का प्रेरणादायी संवाद संपन्न

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी में देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक व पूर्व इसरो अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार का दो दिवसीय प्रेरणादायी संवाद 10 सितंबर को संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि टेक्नोक्रेट विनीत गोयनका रहे। एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और निदेशक सिद्धार्थ राजगढ़िया ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पहले दिन कक्षा 10 से 12 और दूसरे दिन 7 से 9 के विद्यार्थियों के लिए सत्र आयोजित हुआ। शुभारंभ शंखनाद व दीप प्रज्वलन से हुआ। विनीत गोयनका ने विज्ञान को आत्मनिर्भरता का आधार बताया। किरण कुमार ने नैविक, मौसम विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, चंद्रयान-3, मंगलयान, निसार जैसी उपलब्धियों पर जानकारी दी और कहा कि कक्षा ही आपकी लॉन्चपैड है, प्रश्न पूछना, चिंतन व प्रयोग वैज्ञानिक प्रगति की नींव है। उन्होंने प्रकृति से सीखकर रडार व कैमरा तकनीक विकसित होने के उदाहरण दिए। छात्रों ने उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान व रिजोल्यूशन पर सवाल पूछे। उन्होंने 2047 तक भारत को अग्रणी बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या मुनमुन सेनगुप्ता ने सक्सेस माइंडसेट व सेवा भाव पर जोर दिया। शिक्षकों के साथ संवाद व निदेशक के साथ पॉडकास्ट भी हुआ। समापन पर किरण शर्मा ने आभार जताया, संचालन श्रेया प्रसाद व शांभवी झा ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad