चन्दौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से थाना चकिया का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित व्यवस्थाओं एवं पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए और परिसर की साफ-सफाई थाना परिसर, बैरक, मेस (भोजनालय), हवालात, एवं शौचालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी गई तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण अभिलेखों, जैसे—कार्यालय रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, फ्लाई शीट, रोजनामचा (General Diary), त्यौहार रजिस्टर एवं हिस्ट्रीशीट का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को अद्यतन (updated) एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
मालखाने में रखे माल-मुकदमाती सामानों का निरीक्षण किया गया तथा लंबित मामलों से संबंधित संपत्ति के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
(Weapons) एवं दंगारोधी उपकरणों (Anti-Riot Equipment) के रखरखाव, उनकी कार्यशीलता तथा सफाई की जाँच की गई। पुलिसकर्मियों को शस्त्र संचालन एवं सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति केन्द्र एवं जनसुनवाई:
मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से आने वाली महिला शिकायतकर्ताओं के प्राप्त प्रार्थना पत्रों की स्थिति तथा उस पर की गई कार्यवाही सहित फीडबैक के बारे में जानकारी ली गई। महिला सुरक्षा हेतु शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई:
थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों व पीड़ितों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए गए।
कानून-व्यवस्था एवं गश्त संबंधी कड़े निर्देश
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी चकिया एवं समस्त थाना पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त बढ़ाएं।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश:
चिन्हित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असमाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
आई.जी.आर.एस. (IGRS) एवं जनशिकायतें:
ऑनलाइन आई.जी.आर.एस. एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
सड़क सुरक्षा व चेकिंग:
संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन कराया जाए।
'यक्ष ऐप' (Yaksha App) एवं डिजिटल बीट पुलिसिंग डेटा अद्यतनीकरण:
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा डिजिटाइजेशन एवं आधुनिक पुलिसिंग के तहत 'यक्ष ऐप' (Yaksha App) के संचालन एवं डेटा फीडिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।
डिजिटल बीट मैपिंग एवं निगरानी:
'यक्ष ऐप' के माध्यम से थाना क्षेत्र के सभी बीट पुलिस अधिकारियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, त्यौहारों व संवेदनशील स्थलों की मैपिंग तथा रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग के स्थिति की जाँच की गई।
सत्यापन एवं डेटा फीडिंग:
बीट पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों, नए आगंतुकों एवं अपराधियों का अद्यतन (Updated) डेटा नियमित रूप से 'यक्ष ऐप' पर अपलोड करें।
त्वरित सूचना का आदान-प्रदान:
ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाले अलर्ट एवं सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए ताकि डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं त्वरित बनाया जा सके।पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा स्पष्ट किया गया कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनसेवा एवं सुरक्षा हेतु तत्परता ही पुलिस की प्राथमिकता है।

No comments:
Post a Comment