रामनगर में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 25, 2026

रामनगर में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और जीत होम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से निर्मित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ गुरुवार को लालबहादुर शास्त्री हॉस्पिटल रामनगर में किया गया। कैंटीन का शुभारंभ समाजसेविका सुगंधा श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष रामनगर पालिका परिषद आशा गुप्ता के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा रामनगर प्रीति सिंह बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मॉडल प्रेरणा कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ राजेश यादव, तकनीकी सहायक अनूप कुमावत सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad