विश्व बधिर सप्ताह पर वाराणसी पुलिस के लिए सांकेतिक भाषा जागरूकता सत्र आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 25, 2026

विश्व बधिर सप्ताह पर वाराणसी पुलिस के लिए सांकेतिक भाषा जागरूकता सत्र आयोजित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। विश्व बधिर सप्ताह 2026 के अवसर पर इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर नई दिल्ली और कंपोजिट रीजनल सेंटर वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित यातायात सभा घर में वाराणसी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। सत्र का मुख्य उद्देश्य बधिर और दिव्यांगजनों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने और पुलिस द्वारा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था। सत्र के दौरान सभी अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारतीय सांकेतिक भाषा के विभिन्न संकेतों को सीखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट प्रज्ञा पाठक उपस्थित रहीं। आयोजन सीआरसी वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी अंशु शाही, लेखाकार दिनेश जायसवाल सहित सीआरसी की टीम सक्रिय रही। सत्र में आईएसएलआरटीसी नई दिल्ली से सहायक प्रोफेसर हरीश सोनी और सांकेतिक भाषा प्रशिक्षक जैद ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सामान्य सांकेतिक शब्दों, बधिर व्यक्तियों से संवाद के तरीकों और उनकी समस्याओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad