प्रेरणा कैंटीन और प्रेरणा मार्ट शुरू,महिलाओं को मिलेगा रोजगार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 25, 2026

प्रेरणा कैंटीन और प्रेरणा मार्ट शुरू,महिलाओं को मिलेगा रोजगार

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजातालाब तहसील प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा कैंटीन और प्रेरणा मार्ट का शुभारंभ किया गया। यह पहल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आजीविका वृद्धि में सहायक होगी। कैंटीन और मार्ट का संयुक्त रूप से शुभारंभ सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, रोहनिया विधायक प्रतिनिधि रीना पटेल, उप जिलाधिकारी राजातालाब, तहसीलदार राजातालाब और खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन ने किया। इस अवसर पर विकासखंड आराजी लाइन के सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास, समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक, बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, तहसील स्टाफ और अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad