रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहन सराय पुलिस चौकी अंतर्गत सोमवार की बीती रात में बैरवन गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से लहरतारा निवासी मयूर गुप्ता नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मोहन सराय देवेंद्र दुबे ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना पाकर पिता विनोद चंद्र गुप्ता तथा मां सुमन देवी सहित परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक के पिता विनोद चंद्र गुप्ता ने बताया कि मयूर गुप्ता इकलौता बेटा था जो अविवाहित था वह रविवार की सुबह घर से निकला था।

No comments:
Post a Comment