आराजी लाइन ब्लॉक पर सेवा संकल्प चौपाल का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 28, 2026

आराजी लाइन ब्लॉक पर सेवा संकल्प चौपाल का शुभारंभ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड आराजी लाइन मुख्यालय पर पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय चौपाल का शुभारंभ हुआ। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित चौपाल का शुभारंभ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, एमएलसी अरुण पाठक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल व एबीएसए शशिकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चौपाल में कृषि, ग्राम विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं रसद, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बैंकिंग, जल जीवन मिशन, शिक्षा, मनरेगा व एनआरएलएम सहित 24 विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। स्टालों के माध्यम से लाभ से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर पंजीकरण किया जा रहा है, सत्यापन के बाद उन्हें लाभ देकर संतृप्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, अजय दुबे, संतोष यादव, श्यामलाल चौहान, संजीव कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, लाभार्थी व ग्रामीण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad