जाति जनगणना को लेकर गांव में दौड़ी साइकिल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 19, 2026

जाति जनगणना को लेकर गांव में दौड़ी साइकिल

चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 15 सितम्बर से चलाए जा रहे "चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा"कार्यक्रम का विभिन्न तहसीलों में आयोजन किया गया। जिसमें "एससी-एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए आवाज बुलंद की गई।

इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चन्दौली जिले के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाले और लोगों को जाति जनगणना के बारे में जागरूक किए। इस दौरान चकिया क्षेत्र के बीकापुर गांव में लोगों को जागरूक करते देखा गया।इस मौके पर डा०संतोष कुमार,पवन मौर्य, राजेन्द्र प्रजापति और चन्दौली में परियार बुल्लू यादव,लाल बहादुर नागवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad