कार्यकर्ता ही पार्टी का रीड एवं जान होता है- सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 18, 2026

कार्यकर्ता ही पार्टी का रीड एवं जान होता है- सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा राजातालाब स्थित संपूर्णा लान में आयोजित सेवापुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने संस्थापक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ एवं जान होते हैं।उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने तथा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया। 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय और वंचितों के हक की लड़ाई है, इसके लिए रोहनिया से ही मजबूत संदेश देना होगा। संगठन को मजबूत कर हम विरोधियों को करारा जवाब देंगे और अपना दल कमेरावादी निर्णायक भूमिका में रहेगा।योगीराज पटेल ने संचालन करते हुए कहा कि संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत 2027 में रंग लाएगी। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संजय पटेल, विधानसभा प्रभारी योगीराज पटेल, रामलाल पटेल, राधेश्याम पटेल, राजेश पटेल, अभय पटेल, राजेश टाइगर, संजय पटेल, भैया लाल पटेल, गगन प्रकाश यादव,पंकज सेठ,राजा हाशमी,गणेश शर्मा,सेवालाल,अनीता पटेल, प्रीति पटेल, मनोज पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad