एनडीआरएफ की तत्परता से गंगा में डूब रहे श्रद्धालु की बचाई गई जान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 29, 2026

एनडीआरएफ की तत्परता से गंगा में डूब रहे श्रद्धालु की बचाई गई जान

 

वाराणसी, 29 सितम्बर 2026। गंगा नदी के दांडी घाट, वाराणसी पर पिकेट ड्यूटी में तैनात 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा आज प्रातः लगभग 07:30 बजे गंगा में डूब रहे एक श्रद्धालु को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति गंगा नदी में स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थिति को भांपते हुए घाट पर तैनात एनडीआरएफ के बचावकर्मी तत्काल सक्रिय हुए तथा बिना विलंब किए बचाव अभियान प्रारंभ किया। बचावकर्मियों द्वारा लाइफ बॉय की सहायता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर लाया गया।

बचाए गए व्यक्ति की पहचान एस. मुतायन, उम्र 63 वर्ष, जनपद कुड्डालोर, तमिलनाडु के रूप में हुई। समय पर की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप श्रद्धालु की जान बचाई जा सकी। इस दौरान घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा एनडीआरएफ के बचावकर्मियों की तत्परता एवं साहसिक कार्य की सराहना की गई। उक्त घटना ने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता एवं प्रशिक्षित बचाव दल की महत्ता को पुनः प्रदर्शित किया।

एनडीआरएफ द्वारा घाटों पर तैनात बचावकर्मियों के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को लगातार जल सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाता है। आमजन से अपील की जाती है कि गंगा एवं अन्य जल स्रोतों में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों का ही उपयोग करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा प्रशासन एवं बचाव दल द्वारा जारी चेतावनियों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।विशेषकर मानसून एवं जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी की धारा का वेग एवं गहराई अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है। इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad