नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 29, 2026

नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

चन्दौली आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित नमो घाट पर आगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को संभावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और कार्यक्रम स्थल पर अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। एयर शो के दिनों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। 

अधिकारियों ने एयर शो को व्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्याययिक रतन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad