सपा की पीडीए जन पंचायत, भाजपा पर जमकर निशाना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 20, 2026

सपा की पीडीए जन पंचायत, भाजपा पर जमकर निशाना

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। विधानसभा क्षेत्र रोहनिया के ग्राम पंचायत अयोध्यापुर में रविवार शाम समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम प्रकाश मौर्य के प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने की और संचालन महासचिव आनंद पटेल ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजेश मौर्य ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ से 50 लाख लोग त्रस्त हैं, पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है, वहीं प्रधानमंत्री तेल कम खाने की सलाह देते हैं और खुद जन्मदिन पर तेल बर्बाद करते हैं। बनारस में गलियों में जलभराव और नालों से बदबू से जनता त्राहिमाम है। उन्होंने कहा कि इस जुल्मी सरकार को उखाड़कर अखिलेश यादव की सरकार बनानी होगी तभी पीडीए समाज को न्याय मिलेगा। पूर्व विधायक महेंद्र पटेल ने कहा कि सपा सरकार में कोई पूंजीपति किसानों की जमीन नहीं छीन सकेगा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर कार्यालय में लूट मची है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर प्रचार में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad