उसरी में किसान पंचायत कर मनाया गया शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 28, 2026

उसरी में किसान पंचायत कर मनाया गया शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन

 

चन्दौली सैदूपुर शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन उसरी गांव में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व किसान पंचायत आयोजित कर मनाया गया।रामनिवास पान्डेय की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई पंचायत को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजादी के आन्दोलन के दौरान भगत सिंह ने कहा था कि गोरे अंग्रेजों से आजाद तो हो जायेगे लेकिन खतरा इस बात का है कि हमारे अपने देश के काले अंग्रेजों से किसानों, मज़दूरों, महिलाओं, को आर्थिक सामाजिक, राजनैतिक आजादी मिलने में संदेह लग रहा है, आज 80 साल की आजादी के बाद भी देश के अंदर कुछ लोग अकूत संपदा इकट्ठा कर लिए हैं, देश के करोड़ों लोग बदहाल जिन्दगी जी रहे हैं,एक राष्ट्र में दो राष्ट्र बना दिया गया है, एक ओर मुट्ठीभर अमीर और दूसरी ओर विशालकाय आबादी गरीबी के दल दल में फँसती जा रही है, जब से देश में भाजपा की सरकार आई हुई है जल, जंगल, जमीन, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी जरूरत की चीजों को भी अडानी अंम्बानी और विदेशी पूँजीपतियों को मुनाफा कमाने के लिए दिया जा रहा है, आरोप लगाया गया कि सभी तरीके के लोकतान्त्रिक संस्थायें सीबीआई, चुनाव आयोग, ईडी और यहाँ तक कि अदालतों को भी अपने हितों के अनुसार बेशर्मी के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है, देश में नौजवानों के करोड़ों हाथ आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं संस्थाओं पर कब्जा करने की नियत से सुनियोजित तरीके से पेपर लीक कराये जा रहे हैं जिसका देश के लाखों छात्र युवाओं ने जंतर-मंतर पर विरोध करके सरकार को बता दिया। अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की गई। पंचायत को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेंद्र प्रसाद एडवोकेट, किसान सभा के नेता शम्भूनाथ यादव, जिलाध्यक्ष परमानंद मौर्य, महिला नेत्री लालमनी विश्वकर्मा, सीपी खरवार, प्रियानंद पान्डेय, प्रभुनारायण यादव, दशरथ सोनकर, राजेन्दर यादव, लालचंद सिंह एडवोकेट, लालजी मौर्य, अरूण यादव, श्रीमती गीता देवी, रामलाल, अश्वनी सोनकर, मृत्युंजय पान्डेय, आदि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad