चन्दौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा 15 सितम्बर से चलाए जा रहे "चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा"कार्यक्रम का विभिन्न तहसीलों में आयोजन किया गया। जिसमें "एससी-एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए आवाज बुलंद की गई।
इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चन्दौली जिले के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाले और लोगों को जाति जनगणना के बारे में जागरूक किए। इस दौरान चकिया क्षेत्र के प्रेमापुर गांव तथा चन्दौली तहसील सदर के गांवों में भी लोगों को जागरूक किया गया।इस मौके पर पेरियार बुल्लू यादव, डा०संतोष कुमार,गुड्डू पाल,रमेश पाल,जय प्रकाश,दिलीप, रामनिवास,छोटू,जुगाडू
सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment