जेन अल्फा के जरिए बृहद आयुर्वेदिक पौधरोपण अभियान का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 17, 2026

जेन अल्फा के जरिए बृहद आयुर्वेदिक पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। प्रबोधिनी फाउण्डेशन ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। गुरुवार को फाउण्डेशन के तत्वावधान में वेदान्ता पब्लिक स्कूल जख्खिनी में जेन अल्फा यानी बच्चों के माध्यम से बृहद आयुर्वेदिक पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों को आयुर्वेदिक पौधे वितरित कर उनके औषधिय महत्व के बारे में जागरूक किया गया। फाउण्डेशन की संयोजक श्रेया राय ने बच्चों को तुलसी, अमरूद, पारिजात, एलोवेरा और मीठी नीम सहित विभिन्न पौधों के औषधीय गुण, संरक्षण और दैनिक उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पांच चरणों में चलाया जाएगा। इसके तहत आराजीलाइन विकास खंड की 16 न्याय पंचायतों के हर गांव के हर परिवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक पौधा देकर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रथम चरण में स्कूल के सभी बच्चों और शिक्षकों के घरों में पौधे लगाए गए हैं। आगामी चरणों में ग्रामीणों की सहमति से उपलब्ध जमीन पर नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, बेल, आंवला, अर्जुन, आम, जामुन और महुआ जैसे पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव विनय शंकर राय मुन्ना ने की, संचालन श्रेया राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुजीत सिंह ने दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad