रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सोमवार को मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पूर्व प्रधान हरिद्वार पटेल की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिलने पर उनके आवास पर पहुंचे।राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है।मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment