रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजातालाब पुलिस ने भदरासी में एनडीबी ईंट भट्ठे की ओर जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त विशाल सिंह को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बोरे में 2 सीलिंग फैन ब्लेड सहित बरामद हुए। निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाया गया 1 ड्रम मय ढक्कन, 17 गिलास, 2 चम्मच, 2 कटोरी, 1 स्टील बाल्टी, 1 थाली व 1 प्लास्टिक बाल्टी में भरा चावल बरामद किया गया। इस बरामदगी के आधार पर थाना राजातालाब के मु0अ0सं0 0178/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2)/331(4) की बढ़ोत्तरी की गई। बताया गया कि प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय भदरासी ने 28.09.2026 को तहरीर देकर विद्यालय से पंखे, ड्रम, बर्तन व चावल चोरी होने की सूचना दी थी। पूछताछ में विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष ने चोरी स्वीकार की। जिसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

No comments:
Post a Comment