रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।रात्रि गश्त के दौरान थाना राजातालाब पुलिस ने असवारी से भीमचण्डी जाने वाले खड़ंजा मार्ग के बीच खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से 1150 रुपये नकद व 52 पत्ते ताश बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0179/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष पटेल, राजेश कुमार वर्मा व कुवर दीप मौर्य सभी निवासी थाना राजातालाब बताए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, उ0नि0 रोहित दूबे, हे0का0 सुरेन्द्र सोनकर, का0 राजू सोनकर, का0 रोहित वर्मा, रि0आ0 सौरभ व रि0आ0 हिमांशु मौर्या शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment