रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वार्षिक चुनाव 2027 के लिए अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों हेतु कुल 16लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद हेतु नारायणी सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नीरज कुमार सोनकर व नीरज कुमार पाठक, महामंत्री पद हेतु संतोष कुमार चौबे, राजेंद्र प्रसाद यादव व अनिल कुमार सिंह,आनन्द पाल, सहायक सचिव प्रकाशन पद हेतु मुस्कान पटेल व सौम्या चौबे, पुस्तकालय पद हेतु राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ प्रबंध समिति पद हेतु रितेश कुमार दुबे, सत्येंद्र कुमार यादव, लाल बहादुर यादव, प्रदीप कुमार सिंह व परमहंस राज पटेल तथा वरिष्ठ प्रबंध समिति पद हेतु गणेश प्रसाद सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। चुनाव प्रक्रिया में दिनेश कुमार शर्मा, छेदीलाल यादव, नंद किशोर सिंह पटेल, अखिलेश कुमार मिश्रा व सतीश कुमार विश्वकर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment