रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। पंडितपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में बुधवार को पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह बबलू के नेतृत्व में बिहार के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी जनता दल यू श्रवण कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव सुशील पटेल व डुमराव विधायक राहुल कुमार सिंह का माला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश द्वारा चांदपुर भदोही रोड कोरौता बाजार स्थित रामलीला मैदान में 1 नवंबर को राज्य स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओम प्रकाश सिंह, अरुण मौर्य, छोटेलाल, आशीष कुमार, रतन कुमार पटेल, रामराज पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment