रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित पी.एस. पब्लिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ज्ञानदीप अकैडमी चितईपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल एवं विद्यालय के अध्यक्ष अमरनाथ पटेल द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में अदिति चौहान, श्रुति, अनिकेत रतन सिंह, अहदु समद, अंकुरेश रतन सिंह, अर्पित सिंह और दिव्यांश पटेल रहे तथा रजत पदक में अनोखी, ऋषिका वर्मा, आर्य सिंह यादव, शिवम पटेल, अभिप्रीत पाल और मयंक सिंह रहे। कांस्य पदक में कोमल विश्वकर्मा, अंशिका यादव, अभिजीत सिंह, विनायक जायसवाल, आर्यन यादव, जयेश पांडे और शिवाय रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम सकल पटेल ने कहा कि कराटे जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा ने सभी बच्चों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए उन्हें अस्वास्थ्यकर भोजन की जगह पौष्टिक व रेशेदार आहार देना चाहिए तथा चलभाष खेलों की जगह खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है।विद्यालय के निदेशक दिनेश पटेल, प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा एवं समस्त शिक्षकगण ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने टीम के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के लिए खेल शिक्षक व प्रशिक्षक करन कुमार का विशेष आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment