रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा शुक्रवार को चोलापुर के भिदुर एवं रामपुर चंद्रावती में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों गांवों में 132 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संदेश था कि स्वस्थ मिट्टी, संतुलित पोषण और वैज्ञानिक तकनीकें टिकाऊ खेती और समृद्धि का आधार हैं। निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा सब्जी उत्पादन के बारे में जागरूक किया गया। वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि किसान मिट्टी की जांच करवाकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं और सिफारिशों के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। कार्यक्रम में 'काशी एजोबीसी' जैव उर्वरक का निःशुल्क वितरण किया गया। वैज्ञानिकों ने इसके उपयोग और लाभों का प्रदर्शन किया। साथ उन्नत किस्मों की जानकारी दी गई। इस अवसर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव एवं डॉ. हिरणमय दास तथा कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. मनीष पांडेय और डॉ. अमितेश सिंह ने समस्याओं का समाधान किया। कृषि विभाग से बीटीएम देवमणि त्रिपाठी और एटीएम पंकज भास्कर व आरती राय ने योजनाओं की जानकारी दी। भिदुर में प्रधान दीनानाथ सिंह और रामपुर में प्रधान राजेन्द्र यादव रहे।

No comments:
Post a Comment