रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत लठिया हाईवे पर रविवार की शाम को लगभग 6 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान लठिया निवासी घूरेलाल की पत्नी सुगरा देवी 45 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लठिया हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह तथा अखरी चौकी प्रभारी पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

No comments:
Post a Comment