रोटरी फाउंडेशन सेमिनार समर्पण ए जॉय ऑफ गिविंग का भव्य आयोजन, दानदाताओं का हुआ सम्मान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2026

रोटरी फाउंडेशन सेमिनार समर्पण ए जॉय ऑफ गिविंग का भव्य आयोजन, दानदाताओं का हुआ सम्मान

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।जगतपुर स्थित गोकुल धाम में रविवार को डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की मेजबानी में डिस्ट्रिक्ट फाउंडेशन सेमिनार समर्पण ए जॉय ऑफ गिविंग का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार रोटरी के मूल मंत्र क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट पर केंद्रित रहा। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, दानदाताओं और विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने समाजसेवा को नई गति देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि केपी नागेश ने फाउंडेशन को सेवा की प्रेरक शक्ति बताया। विशिष्ट अतिथि हिमानी चावड़ा ने खुशहाल और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच आंतरिक शक्ति देती है और नई ऊर्जा का संचार करती है। प्रमोद कुमार ने फाउंडेशन की कार्यप्रणाली और ग्लोबल ग्रांट परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योगदान पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी सुधार लाता है। चेयरमैन पीके अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम ने एक महीने में दिन-रात एक करके आयोजन सफल बनाया। समारोह में आर्च क्लम्फ सोसाइटी सदस्यों, मेजर डोनर्स, एंडोमेंट डोनर्स एवं अन्य दानदाताओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक पंजीकरण वाले क्लबों को 3-स्टार, 5-स्टार और 7-स्टार सम्मान दिए गए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad