अतिरिक्त सचिव भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने आईआईवीआर का किया दौरा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2026

अतिरिक्त सचिव भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने आईआईवीआर का किया दौरा

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।अतिरिक्त सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं सचिव, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने रविवार  को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने लाल चंदन का वृक्षारोपण किया और फिर संस्थान के कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और उसमें जारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उसमें सब्जियों की विभिन्न किस्मों, तकनीकियों एवं इनपुट के उपयोगों का प्रदर्शन किया गया है । उन्होंने बीज विधायन संयंत्र, बीज उत्पफन क्षेत्र, ऑर्गेनिक फार्मिंग यूनिट, जैव संसाधन उत्पादन इकाई, हाई टेक नर्सरी पौध उत्पादन संयंत्र, प्रोटेक्टेड क्षेत्र सब्जी उत्पादन यूनिट आदि का भ्रमण किया। साथ ही बीएसएल 3 फैसिलिटी, स्पीड ब्रीडिंग एवं जिनोम एडिटिंग फैसिलिटी, जैव उर्वरक विकास प्रयोगशाला, तुड़ाई उपरांत फसल संवर्धन यूनिट, कीटनाशी अवशेष प्रयोगशाला, और टिश्यू कल्चर आदि प्रयोगशालाओं को देख और संबंधित वैज्ञानिकों से संवाद किया। वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक वंदेमातरम गीत के गायन एवं आईसीएआर के गान से प्रारम्भ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार ने ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी, सचिव  का स्वागत करते हुए उनको संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान देश भर में किसानों के किसानों के लिए लगातार कार्य कर रहा है।  वैज्ञानिकों से संवाद करते हुए सचिव ज्ञानेंद्र देव ने बताया कि परिषद वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद वैज्ञानिकों से यह अपेक्षा करती है कि वे मिलकर वैश्विक मानकों और देशज जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रयोगशालाओं में कार्य करें जिससे देश भर के किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने वर्तमान में एक नए इनिशिएटिव एग्रिवोल्टायिक पर संस्थान में किये जा रहे कार्य को गति देने और  इनोवेसन और गुणवत्ता विकास पर मुख्य रूप से फोकस रखने को कहा।  एग्रीवोल्टाइक ऐसी प्रणाली है जिसमें एक ही भूमि पर खेती और सौर विद्युत उत्पादन साथ-साथ किया जाता है। ज्ञानेंद्र देव ने आईआईवीआर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां एक ही साथ परंपरागत सब्जी अनुसंधान के साथ ही हाई टेक शोध प्रोग्राम जैसे जीनोम एडिटिंग आदि पर कार्य हो रहा है जो बहुत अच्छा है। इंटरेक्शन बैठक का संचालन  प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी पी सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad