एसआईआर अभियान के तहत विधायक ने बैरवन बूथ का किया निरीक्षण, युवाओं को किया प्रेरित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2026

एसआईआर अभियान के तहत विधायक ने बैरवन बूथ का किया निरीक्षण, युवाओं को किया प्रेरित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रविवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैरवन स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 175 पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों युवाओं के नए मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 भरवाए जाने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने में सहयोग करें। इस दौरान क्षेत्रिय अध्यक्ष अपना दल एस डॉ. नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बिहारी पटेल, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, श्यामबली पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad