भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी व राष्ट्र के प्रति सदैव निष्ठा के साथ: कृष्ण बिहारी राय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 22, 2018

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी व राष्ट्र के प्रति सदैव निष्ठा के साथ: कृष्ण बिहारी राय


गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर नगर मंडल का बुथ कार्यकर्ता कार्यशाला कल सायं संगठन बुथ संरचना को लेकर नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय पर समपन्न हुआ। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पार्टी के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व पुर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी व राष्ट्र के प्रति सदैव निष्ठा के साथ स्वयं सेवक बनकर कार्य करने मे विश्वास रखते है तथा सदैव अनुशासित ढंग से जनता के बीच अपनी उपस्थिति को दर्शाते हुए बुलन्दी की ओर अग्रसर है।
   नगरपालिका गाजीपुर के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा की  पार्टी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय व प्रशंसनीय उपलब्धि से जनसमस्याओं के प्रति पार्टी ने सदैव सार्थक प्रयास किया है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि सुनील सिंह,अच्छे लाल गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, समरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुनील कुमार, राजेश विश्वकर्मा,अजय कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी, अजय राय दारा,वीभा पाल,साक्षी श्रीवास्तव, गर्वजीत सिंह,कार्तिक गुप्ता,शिबू गुप्ता व किशन शर्मा उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad