गाजीपुर: आज २२मार्च दिन गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल बरहपुर में विश्व जल दिवस मनाया गया। इसका आयोजन डॉ. एच.राजामोहन, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजीपुर की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल, बरहपुर के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा ज्ञानवर्धक व मनोरंजक एकांकी का मंचन हुआ। डॉ. एच.राजामोहन ने अपने उद्बोधन में जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए जल की उत्पत्ति से लेकर उपभोग तक की जानकारी दी। जल संरक्षण जागरूकता के क्रम में जिला पंचायत सदस्य भोला बिंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से क्षेत्रीय वन अधिकारी सदानंद सिंह द्वारा बच्चों को जल संरक्षण के विषय में जरूरी तथ्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी राधाकृष्ण यादव डिप्टी रेंजर, के.के.सिंह व रामजीत सिंह यादव वन दरोगा, उमानाथ सिंह, महेंद्र राम, रामचंद्र सिंह यादव, रामकेर यादव, रामसूरत पांडेय तथा संतोष यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ यादव ने किया व प्रभागीय निदेशक द्वारा सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं उपस्थित नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रिपोर्ट: विवेक सिंह
रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:
Post a Comment