गाजीपुर: स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कालेज के द्वार पर मूल्यांकन का बहिष्कार बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहने के बावजूद मूल्यांकन केंद्र २९६ पर अधिकांश शिक्षकों ने छात्रहित में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन करने वालों की संख्या मेंं अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज हुई। शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज मेंं पूर्वाह्न ९ बजे से ही कोठार से उत्तर पुस्तिकाएं निर्गत होनी शुरु हुई। आज १६० शिक्षकों द्वारा कुल १२,३३६ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई।
रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:
Post a Comment