रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया महिला चेतना समिति के आयोजन में लोक चेतना समिति के सहयोग से बच्छाव पंचायत भवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं द्वारा गत 7 माह किए गए कार्यो पर बताया गया कि महिलाओं द्वारा पूरे लॉक डाउन के दौरान महिला संगठन द्वारा गांव व बस्ती के गरीब जरूरत मंद परिवारों को
चिन्हित कर अन्य संस्थाओं व स्वयं संगठन द्वारा राशन एकत्रित कर कच्चा राशन वितरित किया गया।और कोटेदार के ऊपर दबाव डालकर राशन दिलवाया गया। महिलाओं के हक व अधिकार की बात पर चर्चा करते हुए बताया गया कि हम अपने बस्ती व पंचायत में महिला हिंसा व किशोरी हिंसा पर भी सकारात्मक पहल किया गया व।संगठन की भूमिका पर उपस्थित महिलाओं की समझ बनाते हुए कहा कहा गया कि अभी आप अपने पंचायत स्तर पर इन मुद्दों पर पहल कर रही है और आप लोगो को सफलता भी मिल रही है अब आप लोगो को ब्लॉक स्तर पर महिला, किशोरी के साथ जो समस्या है उस पर सामूहिक रूप से पहल कर अपने संगठन के पहचान को और विस्तृत कर पहचान देना है,और इसके लिए हमे अन्य ग्राम पंचायत में भी महिला,किशोरी हिंसा ,जेंडर भेदभाव पर विरोध करना है और अपने अधिकारों को लेना है। कार्यक्रम में छितौनी कोट, माधोपुर, खनाव, बंदेपुर, बेटाबर , समेत 8 ग्राम पंचायत के दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही।जिसमे मुख्य रूप से निर्मला, बेचनी देवी,रम्पति, सुदामा,अन्नू व लोक चेतना समिति से कन्हैया व प्रियंका की भागीदारी रही।

No comments:
Post a Comment