पंचकोशी यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का हुआ जोरदार स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2020

पंचकोशी यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी रोहनिया पंचकोशी यात्रा पर निकले अपनी पत्नी के साथ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी  सुनील ओझा ने पंचकोशी यात्रा के दौरान कंदवा स्थित कर्मदेश्वर महादेव तथा भीमचंडी स्थित तीसरे पड़ाव पर माता भीमचंडी देवी का दर्शन पूजन किया। जिसके दौरान  रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा जिला भाजपा जिला अध्यक्ष  हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और

पदाधिकारियों  के साथ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा को माला पहनाकर गाजे बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा पंचकोशी यात्रा के दौरान रामेश्वर,शिवपुर,इत्यादि सभी पड़ावों पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपेंद्र सिंह ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद,जिला कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम पाठक इत्यादि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad